हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को ऐसे करे प्रसन्न।
हनुमान जयंती 2024 में 23 अप्रैल को है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जी को सात चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, यानि वो कलयुग में भी जीवित हैं। हनुमान जयंती का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दिन को भगवान हनुमान की जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उनका जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। भक्त इस दिन को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं बजरंगबली का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी से हुआ था। वाल्मिकी रामायण के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था जबकि कार्तिक माह की चतुर्दशी के दिन माता सीता ने उन्हें अमरता का वरदान दिया था। इसलिए साल में दो बार हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है।
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को ऐसे करे प्रसन्न।
1 .. हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान करें।
2 .. साफ वस्त्र धारण करें, हो सके तो केसरी रंग का वस्त्र धारण करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें और गंगाजल से पूजा स्थल को शुद्ध करें।
3 .. हनुमान जयंती के दिन पूरी श्रद्धा भाव से हनुमानजी को चोला और सिंदूर के साथ पान का बीड़ा भी अर्पित करें।
4 .. सिंदूर अर्पित करने के बाद हनुमानजी के कंधों से थोड़ा सिंदूर लेकर अपने कलेजे पर लगाएं। ऐसा करने से नजर दोष खत्म हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं।
5 .. हनुमान जी को चमेली का तेल अति प्रिय है। ऐसे में हुनमान के मंदिर जाकर नियमित रूप से उन्हें चमेली का तेल जरूर अर्पित करें।
6 .. हनुमान जी को पान का बीड़ा और मीठी चीजें पसंद हैं। भक्तों को उन्हें पान का बीड़ा, गुड़ और चना, चूरमा, केले, लड्डू, बूंदी, इमरती और पंच मेवे जैसी मीठी चीजे चढ़ानी चाहिए।
7 .. इसके अलावा 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से कर्ज, धन, कोर्ट-कचहरी आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
















































































Leave Your Message