दही खाने के बाद भूल कर भी न खाये यह चीज़ हो सकता है , भारी नुकसान।  

दही सेहत के काफी फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर में ठंडक आ जाती है।  दही को पेट संबंधी बीमारियां दूर करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने वाला भोजन माना गया है। दही खाने से शरीर को कैल्शियम और विटामिन मिलते हैं। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। दही में विटामिन-बी12, प्रोबायोटिक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाने या फिर दही खाने के बाद खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जाने-अंजाने में कई बार लोग दही के साथ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक साबित होती हैं। आइये जानते हैं दही खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

दही के साथ और बाद क्या नहीं खाना चाहिए

1 .. दही के साथ आम , गर्मी में लोग खाने में दही खाते हैं और उसके बाद आम काटकर खा लेते हैं। लेकिन ये दोनों चीजें एक साथ खाने से आपको नुकसान हो सकता है। दही के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आम गर्म तासीर और दही ठंडी तासीर का होता है। दोनों को साथ खाने से शरीर में टॉक्सिंस बन सकते हैं। ऐसा करने से पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।

2 .. दही के साथ मछली- कुछ लोग मछली बनाते वक्त उसमें टमाटर की जगह दही का प्रयोग करते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। दही के साथ मछली खाने से नुकसान हो सकता है। इससे पेट में दर्द, अपच, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए दही के साथ या दही के बाद मछली नहीं खानी चाहिए। 

3 .. दही के साथ प्याज- आयुर्वेद में दही और प्याद के कॉम्बिनेशन को भी ठीक नहीं माना गया है। कुछ लोग खाने में प्याज खाते हैं और साथ में दही खाते हैं ये दोनों चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं। दही में प्याज डालकर खाना भी ठीक नहीं है। इससे एलर्जी, गैस की समस्या या उल्टी हो सकती है।

4 .. दही के साथ केला- दूध के साथ केला खा लेते हैं और कुछ लोग दही के साथ भी केला खा लेते हैं। कई बार लोग फ्रूट रायता बनाकर खाते हैं जिसमें केले का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में दही और केला साथ खाना सही नहीं माना गया है। इससे सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। आपको दही खाने के करीब 2 घंटे बाद ही फल खाना चाहिए।

5 .. दही के साथ दूध या उससे बनी चीजें- दही के साथ दूध या उससे बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। कुछ लोग दही के साथ खीर या फिर दूध पी लेते हैं जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। दही और दूध का एक साथ सेवन वर्जित माना गया है। माना जाता है कि दही हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है वहीं दूध भारी और देरी से पचने वाला आहार है। दोनों को साथ खाने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स