जाने हनुमान जयंती के दिन 'शुभ मुहूर्त' और 'पूजा विधि' करने के उपाय।  

इस साल हनुमान जयंती  23 अप्रैल 2024 को है. इस दिन मंगलवार का खास संयोग बन रहा है। हनुमान जी की पूजा करने से आप हर प्रकार के संकट और बाधाओं से मुक्त हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। यह तिथि 2024 में 23 अप्रैल को है। इस दिन सुबह 3 बजकर 25 मिनट से पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा और अगले दिन सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा आप कर सकते हैं। हालांकि पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। हनुमान जयंती के दिन आपको सुबह स्नान ध्यान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन काले वस्त्र धारण करने से आपको बचना चाहिए। पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर, पान का बीड़ी, लाल कपड़ा आदि आप अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद लोगों को आश्वयकता अनुसार दान भी करें।

 हनुमान जयंती के दिन पूजा करने की विधि 

1 .. हनुमान जयंती के दिन उत्तर पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा रखें।
2 .. फिर उसके बाद हनुमान जी के साथ श्रीराम के चित्र की स्थापना करें।
3 .. फिर हनुमान जी को लाल और श्रीराम को पीले फूल चढ़ाएं।
4 .. फिर हनुमान जी को सिंदूर का चोला और राम जी को चंदन, कुमकुम का तिलक लगाएं।
5 .. इसके बाद घी का दीपक जलाएं और विधिवत पूजा करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स