मुल्तानी मिट्टी लगाने के बहुत से हैं फायदे, इसको लगाने से स्किन पर आएगा ग़ज़ब निखार।
मुल्तानी मिट्टी लगाने के है बहुत से फायदे ऑयली और सेंसिटिव स्किन पर कोई भी चीज लगाने से पहले सोचना पड़ता है कि कहीं इससे त्वचा को नुकसान तो नहीं होगा। लेकिन मुल्तानी मिट्टी ऐसा आसान घरेलू उपाय है जो हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है। भारत में खूबसूरती निखारने के साथ-साथ क्ले थेरेपी यानी मिट्टी का प्रयोग हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी किया जाता रहा है। मिट्टी में मौजूद मिनरल्स स्किन और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आप भी खूबसूरती निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन पर चमक आती है और मुहांसों, निशान, टैनिंग, आदि जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसे लगाने से शरीर की घमोरी को ठंडक मिलती है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी बालों को काला और सॉफ्ट बनाती है। मुल्तानी मिट्टी को नारियल के तेल में मिक्स करके लगाने से चेहरे की शाइनिंग वापस आ जाती है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल करने से चेहरे को बहुत से फायदे होते है जिससे आपकी स्किन में ग़ज़ब की चमक देखने को मिलती है।
मुल्तानी मिट्टी इन तरह स्किन को पहुंचाती फायदा
1 .. उम्र का प्रभाव रोके : मुल्तानी मिट्टी चेहरे को टाइट और टोन करने के साथ स्मूद भी बनाती है। इससे आपका चेहरा लंबे समय तक तरोताजा लगता है और उम्र का प्रभाव लंबे समय तक चेहरे पर दिखायी नहीं देता। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को अंडा, शहद और ग्लिसरीन मिलाकर फेस पर लगाएं।
2 .. ऑयली स्किन के लिए : मुल्तानी मिट्टी को ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें गुलाबजल और चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक या दो बार ऐसा जरूर करें।
3 .. मुंहासे की समस्या दूर करती : जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे हैं, उन्हें नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। इससे मुंहासे की समस्या दूर होगी और डेड स्किन भी हटेगी।
4 . ग्लोइंग स्किन के लिए : चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर के रस में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। स्किन ग्लोइंग नजर आने लगेगी।
5 .. ड्राईनेस दूर करने के लिए : अगर आप चेहरे की ड्राईनेस दूर करना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी में शहद और अंगूर के दाने का रस मिलाकर लगाएं। इससे चेहरे को नमी मिलेगी और ड्राईनेस की समस्या दूर होगी।
6 .. सन टैन को दूर करेगी : धूप में झुलसी त्वचा से छुटकारा दिलाने में भी मुल्तानी मिट्टी काफी कारगर है। इसे नारियल पानी मिला कर लगाया जाए तो सन टैन की समस्या तेजी से दूर होती है।
















































































Leave Your Message