शरीर में पसीना आना  सेहत के लिए है बेहद जरुरी, जाने कैसे।  

गर्मिया जैसे -जैसे बढ़ती है वैसे -वैसे ही लोगो को गर्मियों के कारण पसीना आना शुरू हो जाता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते है जिन्हें पसीना ना के बराबर आता है। कितना भी धूप में घूम लें या जिम चले जाएं उसके बाद भी स्वेटिंग नहीं होती है। ऐसा होना आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी है। ऐसा इसलिए पसीने के साथ हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं। जिन लोगों के शरीर से पसीना निकलता है वे लोग ज़्यादा सेहतमंद रहते हैं। 

पसीना नहीं आने पर कौन सी बीमारियां हो सकती हैं

पसीना का काम सिर्फ बॉडी को ठंडा रखने का नहीं होता है बल्कि यह आपकी बॉडी में मौजूद यूरिआ, सोडियम और बाकी टॉक्सिन्स को निकालने में भी कारगर होते हैं। अगर आपको पसीना नहीं आ रहा है तो सबसे बड़ी परेशानी होती है अपने बॉडी के टेम्प्रेचर को रेग्युलेट करना। आप अपने शरीर के तापमान का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। पसीना नहीं आने से शरीर में ओवर हीटिंग या फिर हीट स्ट्रोक हो सकता है जिसमे ज़्यादा गरमी की वजह से बेहोशी भी हो सकती है।  पसीना नहीं आने से थकान, घबराहट, और उल्टी जैसे कई परेशानियां हो सकती हैं।

पसीना आना शरीर के लिए है बेहद जरुरी 

पसीना शरीर के टेम्प्रेचर को बैलेंस करता है और बेहोश होने से बचाता है। वर्कआउट करते समय पसीना निकलना जरूरी है, क्योंकि एक्सरसाइज बॉडी टेम्प्रेचर को बढ़ाती है। पसीना बॉडी से जहरीले तत्वों को निकालता है। पसीने में नमक, चीनी के अलावा कोलेस्ट्रॉल और अल्कोहल जैसे पदार्थ होते हैं। पसीना बहाने से बॉडी की फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित एक्सरसाइज करने और पसीना बहाने से बॉडी से सभी हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। पसीना आने से एक नेचुरल ग्लो आपकी बॉडी को मिलता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स