शुक्रवार का दिन देवी 'मां लक्ष्मी' को होता है समर्पित,  करे यह उपाय घर में आएगी खुशियाँ।  

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा, घर में व्याप्त वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार की चीजें अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।

शुक्रवार के उपाय
1 .. शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इस समय लक्ष्मी नारायण जी को अखंडित चावल से निर्मित खीर अर्पित करें। मां लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बरसती है। 

2 .. धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को एकाक्षी नारियल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

3.. शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु क्षीर सागर में कमल पुष्प पर विराजमान हैं। अतः शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4 .. अगर आप जीवन में व्याप्त आर्थिक विषमता से परेशान हैं, तो घर पर सौहार्दपूर्ण माहौल रखें। इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय घर के सभी सदस्य उपस्थित रहें। पूजा के समय मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स