चीन में फ़ैल रही निमोनिया बीमारी, WHO ने मांगी जानकारी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से सांस संबंधी बीमारियों और निमोनिया के मामलों में संभावित चिंताजनक वृद्धि के बारे में जानकारी देने का आधिकारिक अनुरोध किया था। WHO के अनुरोध के बाद चीनी अफसरों ने कहा है कि उनके देश में कोई ‘असामान्य या नई बीमारी’ सामने नहीं आई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने उत्तरी चीन में बच्चों को हो रहे, अजीब तरह के निमोनिया को लेकर मीडिया में आई खबरों और एक वैश्विक संक्रामक रोग निगरानी सेवा की रिपोर्टों का हवाला दिया और चीन से इस हफ्ते की शुरुआत में इस बारे में और जानकारी देने की अपील की थी। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस स्थिति पर कड़ी निगरानी की जरूरत है, लेकिन वे यह बात पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि चीन में सांस से जुड़ी बीमारियों में हालिया बढ़ोत्तरी किसी नए वैश्विक संक्रमण की शुरुआत का संकेत है या नहीं। महामारी फैला सकने वाले किसी वायरस के संक्रमण की शुरुआत आम तौर पर सांस से जुड़ी बीमारी के अज्ञात स्वरूप से शुरू होती है। सार्स और कोविड-19 दोनों को सबसे पहले असामान्य प्रकार का निमोनिया बताया गया था। WHO ने कहा कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों ने 13 नवंबर को श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि की सूचना दी थी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स