सुबह नाश्ते में भरपूर खाये यह सब चीज़ मिलेगी दिनभर बेहतरीन ऊर्जा।
सुबह के समय हर व्यक्ति को भरपूर नाश्ता जरूर करना चाहिए ऐसा करने से बीमारियाँ आपसे कोसो दूर रहेगी। साथ ही दिनभर आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी और आपको जल्दी से आलस नहीं आता। और सुबह हमेशा हैल्थी नाश्ता करना चाहिए। सुबह उठने के बाद हमे ढेर सारा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से आपकी बॉडी से गंदे टॉस्किंस आसानी से निकल जाते हैं। उसके बाद आप अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषण से भरपूर नाश्ता करें। दिन की शुरूआत हेवी मील से नहीं बल्कि हल्के-फुलके नाश्ते से करनी चाहिए। इससे आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं और आपको आलस भी नहीं आता है। चलिए हम आपको बताते हैं सुबह उठने के बाद आपको दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?
सुबह नाश्ते में भरपूर खाये यह सब चीज़ मिलेगी दिनभर बेहतरीन ऊर्जा।
1 .. अंडा- अंडा आसानी से बनने वाला ब्रेकफास्ट है और यह काफी हेल्दी भी माना जाता है। यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है और इसे डाइजेस्ट होने में समय लगता है जिसकी वजह से आप अंडा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
2 .. पनीर- पनीर नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन है। एक कप पनीर में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। नाश्ते में पनीर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
3 .. चिया सीड्स- चिया सीड्स बेहद पौष्टिक होने के साथ ही फाइबर का बड़ा सोर्स होता है। चिया सीड्स का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और आपको भूख कम लगती है। यह हमारे ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखने में मदद करता है।
4 .. बादाम खाएं- सुबह भीगे हुए बादाम खाने से सिर्फ़ दिमाग़ ही तेज नहीं होता है बल्कि आपके शरीर को भी कई फ़ायदे मिलते हैं। बादाम में कई जरूरी विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स पाये जाते हैं जो आपको सेहतमंद रखते हैं। ऐसे में दिन की शुरूआत अच्छी करनी है और ख़ुद को हेल्दी रहन है तो सुबह-सुबह बादाम खाएं।
5 .. खजूर खाएं- खजूर को गुणों की ख़ान कहा गया है। ऐसे में अगर आपको दिन की शुरूआत एनर्जी के साथ करना चाहते हैं तो खजूर एक बेहतरीन विकल्प है। खजूर में मौजूद पोषक फ़ाइबर ना केवल आपको इंस्टेंट एनर्जी देते हैं बल्कि आपके पाचन तंत्र को मज़बूत कर कब्ज और अपच की समस्याओं को भी दूर करता है।
















































































Leave Your Message