प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला, जाने वजह।  

लोकसभा चुनाव का समय है। पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एलान किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चुनावी बॉन्ड को लेकर मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए श्याम रंगीला ने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित हूं, लेकिन यह मेरा पहला मौका है। इसलिए, मुझे आपके समर्थन की जरूरत होगी। मेरे पास चुनावी बॉन्ड नहीं है और मैंने किसी से लिया भी नहीं है। इसलिए, मुझे कुछ धन की भी जरुरत होगी। श्याम रंगीला ने लोगों से उनका समर्थन करने और उन्हें वोट देने का भी अपील की है।
 
 मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने आम आदमी पार्टी (आप) में भी शामिल हुए थे, कुछ ही समय बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करने का निर्णय लिया। उन्होंने आगे कहा कि आप सोच रहे होंगे कि इसकी क्या जरूरत पड़ी। भारत में लोकतंत्र हैं और लोकतंत्र में चुनाव कोई भी लड़ सकता है। पिछले दिनों सूरत में जो हुआ, चंडीगढ़ में जो हुआ और इंदौर में जो हो रहा है। श्याम रंगीला ने कहा कि मुझे लग रहा है कि कहीं वहां वाराणसी में भी ऐसा न हो जाए। अगर एक व्यक्ति भी किसी के विरोध में वोट देना चाहता है तो उसको अधिकार है वोट देने का। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर नाम तो हो किसा का। अगर कोई किसी और को वोट देना चाहे तो उसके पास विकल्प हो। वाराणसी में सातवें चरण एक जून को मतदान होगा। 4 जून को नतीजे  घोषित किए जाएंगे। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स